Indian Army Clerk Eligibility 2022: age, qualification, salary

इंडियन आर्मी को ज्वॉइन करना देश के कई युवाओं का ड्रीम होता है। भारतीय सेना एक सम्माननीय सेवा क्षेत्र होने के अलावा उज्ज्वल करियर, सम्मान और समर्पण का जीवन भी प्रदान करती है।

भारतीय सेना कई ट्रेड प्रदान करती है। उम्मीदवार अपनी योग्यता & रुचि  के हिसाब से उन ट्रेडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन ट्रेडों में से इंडियन आर्मी क्लर्क एक है।

इस ट्रेड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता मानदंडों के भीतर आना आवश्यक हैं। तभी वे indian army clerk बन सकते है।

इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय सेना क्लर्क कैसे बने, qualification for clerk in indian army के बारे बताने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय सेना क्लर्क योग्यता टॉपिक के बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारतीय सेना क्लर्क कार्य प्रोफ़ाइल

काफी लोगो का यही सवाल होता हैं की इंडियन आर्मी क्लर्क में क्या होता है या फीर इंडियन आर्मी क्लर्क में क्या कामहोता हैं। तो भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को दस्तावेज से रिलेटेड अनेक प्रकार के कार्य करने होते हैं। क्लर्क के द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों के बारे में बताया है।

  • सेना के प्रमुख दस्तावेजों को नियोजीत करके रखना।
  • कार्यालय से संबधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों को करना।
  • सेना में कार्य कर रहे अन्य सैनिकों एवं जवानों की सूची तैयार करना।

इन्डियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट: https://joinindianarmy.nic.in

भारतीय सेना क्लर्क योग्यता 2022

भारतीय सेना क्लर्क योग्यता के बारे में जानना काफी महत्वपूर्ण है। सभी उम्मीदवार जो इसके पात्र हैं वे क्लर्क पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको पता लग सकता है की आप इस जॉब के लिए सक्षम हो या नहीं। भारतीय सेना क्लर्क के लिए आप योग्य हो या नहीं इसके लिए आपकी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, ऊंचाई, छाती और वजन आवश्यक हैं।

भारतीय सेना क्लर्क आयु सीमा 2022

भारतीय सेना क्लर्क के लिए आवेदन करने के लिए और जॉब के लिए आप इन्डियन आर्मी क्लर्क के सूचित आयु मानदंड में आना ज़रूरी है। इंडियन आर्मी के अनुसार उम्र के मानदंड का बहुत सख्ती से पालन किया जाता है। यदि आप सिर्फ एक दिन से कम उम्र के होते हैं तो भी आपको सेनामें नौकरी नहीं मिलेगी। ये इंडियन आर्मी के सभी ट्रेड के लिए लागू होता है।

भारतीय सेना क्लर्क में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों की आयु कमसेकम 17.5 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए। यानी की इंडियन आर्मी क्लर्क के लिए 17.5 – 23 years के बिच होनी चाहिए।

qualification for clerk in indian army

इंडियन आर्मी में क्लर्क बनने के लिए Age limit के अलावा उम्मीदवारों के पास एक विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता होनी जरूर है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित qualification for clerk in indian army चाहिए।

  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा कुल 60% अंकों के साथ passout होना चाहिए। कक्षा 12 वीं विज्ञान / कला या वाणिज्य में से किसी एक सब्जेक्ट से पास होना चाहिए और 12th के सभी सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को कक्षा 12 या 10 में अंग्रेजी / गणित का अध्ययन किया होना चाहिए और इन विषयों में 12 वीं व 10 में 50% मार्क्स होने चाहिए।
  • इसके अलाव अच्छे प्रतिशत वाले ग्रेजुएट उम्मीदवार भी इस ट्रेड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उनके लिए भी उपरोक्त योग्यता जरुरी है।

भारतीय सेना क्लर्क शारीरिक मानक

जैसे कि आप जानते ही होंगे की इंडियन आर्मी या सेना में ज्वॉइन होने के लिए सबसे खास और इंपोर्टेंस चीज हैं फिजीकल। आर्मी बनने के लिए शारिरिक मानक में उत्तीर्ण होना बेहद ही जरुरी हैं। indian army clerk बनने के लिए आपके पास निम्न शारिरिक योग्यता होनी चाहिए।

वैसे तो राज्य और क्षेत्र के हिसाब से शारिरिक योग्यता मानक अलग अलग रहता है। हालांकि, शारिरिक मानक परीक्षा पास करने के लिए खास करके उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन और छाती होनी चाहिए।

भारतीय सेना क्लर्क ऊंचाई

indian army clerk height

भारतीय सेना क्लर्क के लिए आवश्यक ऊंचाई उम्मीदवारों के क्षेत्र और उनकी श्रेणि पर निर्भर करती है। नियम के अनुसार इसमें कुछ छूट भी प्रदान की जाती है। लेकिन इसके लिए आवश्यक सामान्य ऊंचाई आर्मी क्लर्क हाइट – 162 सेमी होनी चाहिए।

भारतीय सेना क्लर्क चेस्ट

भारतीय सेना क्लर्क के लिए छाती के मामले में भी आवेदकों के क्षेत्रों के अनुसार भिन्न होता है। किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवारों के पास ज्यादा छाती होनी चाहिए। आम तौर पर, आर्मी क्लर्क चेस्ट – 77 सेमी होनी चाहिए।

भारतीय सेना क्लर्क वजन

हालांकि उम्मीदवार का वजन उसकी उम्र और ऊंचाई के हिसाब से समानुपाती कहा जाता है, लेकिन फीर भी भारतीय सेना क्लर्क के लिए आवश्यक सामान्य वजन  48 kg से 50 kg होना चाहिए।

भारतीय सेना क्लर्क योग्यता शारीरिक मानक

राज्यों / क्षेत्रों ऊंचाई वजन

(kg)

छाती
जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हिल्स, उत्तराखंड 162 48 77
सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र 160 48 77
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश 162 50 77
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा 162 50 77
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर, नगर हवेली, दमन और दीव 162 50 77
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी 162 50 77

भारतीय सेना क्लर्क चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना क्लर्क बनने के लिए भारतीय सेना क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक चरण है। वे कैंडिडेट जो शारीरिक योग्यता परीक्षा में सफल होते हैं, वे सभी उम्मीदवार निश्चित रूप से इस प्रॉसेस में पहुंचेंगे। इस चरण में सफल होते ही आप इंडियन आर्मी क्लर्क बन जाते हो। लेकिन इस चरण में सफल होने के लिए आपको 4-5 अलग अलग प्रॉसेस में से पसार होना होगा।

उम्मीदवार को इन्डियन आर्मी क्लर्क जॉब पाने के लिए निम्नलिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा।

  1. शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण
  2. शारीरिक मापन परीक्षण
  3. document verification
  4. therapeutic परीक्षा
  5. लिखित परीक्षा

भारतीय सेना क्लर्क वेतन

अब Indian Army Clerk Salary की बात कर लेते हैं। शुरू के दिनों में ₹20,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। इसके बाद अनुभव और डिपार्टमेंट के आधार पर वेतन में वृद्धि होती रहती है। भारतीय सेना के क्लर्क को औसतन ₹32,000 रुपये monthly salary मिलता है। वेतन के अलावा उन्हें अन्य काफी प्रकार के allowances दिए जाते हैं। जैसे कि…

  • Medical Facilities
  • Transport allowance
  • पेंशन
  • Health Insurance
  • Bonus

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने भारतीय सेना क्लर्क योग्यता 2022 के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। जिसमें हमने qualification for clerk in indian army, indian army clerk eligibility और वेतन के बारे में विस्तार से कवर किया है। उम्मीद है आपको ये indian army clerk कैसे बने हिन्दी में पसंद आया होगा।

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear