दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है? | sabse bada bandh

दोस्तों, यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको जानकारी होगी कि सामान्य ज्ञान की परीक्षा में अक्सर दुनिया का सबसे ऊंचा, बड़ा, लंबा आदि चीजों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रश्न केवल परीक्षाओं के लिए ही नहीं बल्कि हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी होते हैं। जिनकी जानकारी रखना आवश्यक है। 

हमें अक्सर सामान्य ज्ञान से संबंधित अलग-अलग बांधों के बारे में भी प्रश्न पूछे जाते है। जैसे की दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है? इत्यादि।आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बांधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे। कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।

बांध किसे कहते है?(What is Dam?)

बांध एक मानव निर्मित संरचना होती है। जोकि पानी को एक जगह पर एकत्रित करने का काम करती है। बांध नदियों पर बनाए जाते हैं। इसको बनाने का एक मुख्य कारण है, वर्षा के पानी को एकत्रित करना। मानव उपभोग के लिए, भूमि की सिंचाई के लिए, औद्योगिक प्रक्रियाओं में उपयोग के लिए, पानी उपलब्ध कराने के लिए बांध बनाए जाते हैं। बांध का उपयोग बिजली उत्पन्न करने के लिए, पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए, बड़े तूफानों या हिमपातों द्वारा बनाये गए बाढ़ों से बचाव के लिए, नदी में पानी की गहराई को बढ़ाने के लिए किया जाता है। 

बांध तैरने के लिए, नाव चलाने के लिए और मछली पकड़ने जैसे अच्छी गतिविधियों के लिए एक झील प्रदान कर सकते हैं। दुनिया में कई छोटे-बड़े बांध एक से अधिक उद्देश्यों के लिए बनाए जाते है। इन्हीं बातों से पीने का पानी भी सप्लाई किया जाता है। बांधो का पानी सबसे अधिक गर्मियों में राहत पहुंचाता है। पहले के बान्ध मिट्टी एवं पत्थरों से बनाए जाते थे। आधुनिक बांधों में मिट्टी के भराव, कंक्रीटो और स्टीलो का भी प्रयोग किया जाता है।

vishva ka sabse bada bandh kaun sa hai

दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है?(Who is the Biggest Dam in the world?)

आज पूरी दुनिया में लगभग 50000 से भी ज्यादा बांध हैं। दुनिया का सबसे पहला बांध सिंधु नदी पर बनाया गया था। इनमें से कई बांध दुनिया के सबसे ऊंचे, सबसे लंबे, सबसे चौड़े तथा सबसे बड़े हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ सबसे बड़े बांधों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

थ्री गोर्जेस डैम (Three Gorges Dam)

थ्री गोर्जेस डैम दुनिया का सबसे बड़ा बांध है। यह बांध 2012 में चीन के हुबेई प्रांत में यांग्जी नदी पर बनाया गया है। इंटरनेशनल वाटर पावर एंड डैम कंस्ट्रक्शन पत्रिका के अनुसार, इस बांध की लंबाई 2.3 किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई 115 मीटर की है तथा इसकी ऊंचाई 185 मीटर की है। इस बांध को बनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य अधिक से अधिक बिजली उत्पन्न करना है। इस बांध को बनाने में करीब ढाई लाख करोड रुपए से भी अधिक लागत खर्च हुई है। इसे बनाने में कुल 18 साल का समय लगा है।

सरदार सरोवर बांध (Sardar Sarovar Dam)

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध सरदार सरोवर बांध है। यह बांध गुजरात में नर्मदा नदी पर बनाई गई है। इस बांध की ऊंचाई 138 मीटर, लंबाई 1.2 किलोमीटर और इस बांध की गहराई 163 मीटर की है। इस बांध का मुख्य उद्देश्य पेयजल प्रदान करना और विद्युत उत्पन्न करना है।

भाखड़ा नांगल बांध (Bhagadatht Nangal Dam)

यदि बात हो रही है सबसे बड़े बांध की तो हम भाखड़ा नांगल बांध को कैसे भूल सकते हैं। भाखड़ा नांगल बांध विश्व का सबसे ऊंचा गुरुत्वीय बांध है। यह बांध भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। यह बांध पंजाब में सतलुज नदी पर बनाया गया है इस बांध की ऊंचाई 740 फिट की है। और इसकी कुल लंबाई 649 किलोमीटर है।

विश्व के कुछ अन्य बांध (Other Dams of the World)

दुनिया में सबसे बड़े बांधों के अलावा सबसे लंबे ऊंचे चौड़े बांध भी हैं तो आइए कुछ अन्य बांधों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

विश्व का सबसे लंबा बांध (Longest Dam in the world)

विश्व का सबसे लंबा बांध हीराकुंड डैम है जोकि उड़ीसा के संबलपुर इलाके में महानदी नदी पर बनाया गया है यह डैम 1957 में बनाया गया था ही हीराकुंड बांध की लंबाई 26 किलोमीटर की है यह डैम 15 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

विश्व का सबसे प्राचीनतम बांध (Oldest Dam of the World)

विश्व का सबसे प्राचीन बांध कल्लनाई बांध है जोकि तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली में कावेरी नदी पर बनाया गया है। इस बांध की लंबाई 329 मीटर और इसकी चौड़ाई 20 मीटर की है। यह बांध चोल वंश के राजा करी कल द्वारा बनाया गया था। इस बांध को बनाने का एक महत्वपूर्ण कारण था कि कावेरी नदी की धारा बहुत तेज होती थी, जिसके कारण बाढ़ का खतरा भी बना रहता था। कल्लनाई बांध का निर्माण होने से बाढ़ का खतरा भी कम हो गया। और इस पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाने लगा। यह बांध भले ही सबसे पुराना है, लेकिन आज भी इसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है।

दुनिया का सबसे ऊंचा बांध (Highest Dam of the world)

दुनिया के सबसे ऊंचे बांध का नाम जिनपिंग-I डैम है। यह बांध चीन में स्थित है। जिनपिंग-I डैम यालोंग नदी पर बनाया गया है। यह बांध 2014 में बनाया गया था। इस बांध की ऊंचाई 305 मीटर की है।

निष्कर्ष

आशा है या आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया हुआ इस आर्टिकल में हमने बताया (Bharat Ka Sabse Bada Bandh Kaun Sa hai | भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है) के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के साथ भी Share कर सकते हैं अगर आपको कोई भी Question हो तो आप हमें Comment कर सकते हैं हम आपका जवाब देने की कोशिश करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

उत्तर – भारत का सबसे बड़ा बांध उत्तराखंड में भागीरथ नदी पर बना हुआ टिहरी बांध है।

सबसे छोटा बांध कौन सा है?

उत्तर – विश्व का सबसे छोटा बांध इनक्स डैम (Inks Dam) है। जिसकी ऊंचाई 96.5 फीट है और लंबाई 1547.5 फ़ीट है।

देश का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?

उत्तर – भारत देश का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है। इसकी ऊँचाई 260 मीटर की है।

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear