आजकल के समय में पूरे विश्व भर में खेती करने, दवा बनाने इत्यादि कार्यों के लिए कीटनाशक का उपयोग किया जाता है। इन कीटनाशकों के कारण हमें अधिक से अधिक अनाज और अच्छी दवाइयां मिल पाती है लेकिन दूसरी तरफ इसी कीटनाशकों के कई दुष्प्रभाव भी हैं।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सबसे जहरीला कीटनाशक कौन सा है? साथ ही कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी चर्चा करेंगे। यदि आप भी ऐसे कीटनाशकों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसलिए को पूरा पढ़ें।
कीटनाशक क्या होता है?
कीटनाशक एक ऐसा पदार्थ होता है जो किसानों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। कीड़ों को मारने के लिए कीटनाशक का उपयोग किया जाता है। अतः हम यह कह सकते हैं कि ऐसे पदार्थ है जिनका उपयोग कीड़ों को मारने के लिए किया जाता है, कीटनाशक कहलाते हैं।
कीटनाशक का उपयोग दवा, कृषि एवम उद्योग के क्षेत्र में काफी अच्छी मात्रा में किया जाता है। कीटनाशकों के पास प्रमुख रूप से पारिस्थितिक तंत्र के घटकों को बदलने की क्षमता होती है। इसके साथ-साथ यह मनुष्य एवं जानवरों के लिए भी बहुत ही हानिकारक होते हैं। कुछ कीटनाशक तो ऐसे भी होते हैं जो छिड़काव के बाद से ही बहुत तेजी से अपना कार्य करना शुरू कर देते हैं।
इन्हें भी पढ़े:
विषाक्त के आधार पर कीटनाशकों का वर्गीकरण
विषाक्त यानी कि खतरनाक कीटनाशक और इसके आधार पर कीटनाशकों को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। इसके माध्यम से हम सबसे खतरनाक कीटनाशकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े:
1. अत्यंत जहरीला – कुछ ऐसे कीटनाशक होते हैं जो अत्यंत ही जहरीले होते हैं। इनका रंग लाल होता है। इसका प्रतीक खोपड़ी और जहर होता है और इससे मौखिक रूप से LD50: 1-50 कहा जाता है।
2. मध्यम जहरीला – रंग: नीला, प्रतीक: खतरा, मौखिक LD50: 501 – 5000
3. अत्यधिक जहरीला – रंग: पीला, प्रतीक: विष, मौखिक LD50: 51 – 500
4. कम विषैला – रंग: हरा, प्रतीक: सावधानी, मौखिक LD50: >5000
दुनिया का सबसे जहरीला कीटनाशक कौन सा है?
अक्टूबर 2019 तक WHO में कई खतरनाक कीटनाशकों का पंजीकरण करवाया गया था। इसमें से WHO ने कई कीटनाशकों को भारत में पाबंदी के साथ प्रयोग में लाने की अनुमति दी। चार कीटनाशक ऐसे हैं जो अत्यंत जहरीले वर्ग में आते हैं। उन कीटनाशकों के नाम ब्रोमैडिओलोन, कैप्टाफोल, फोरेट, फॉस्फैमिडोन है।
WHO ने अत्यधिक कीटनाशकों के वर्ग में से 14 कीटनाशकों पर भी पाबंदी के साथ उपयोग करने की अनुमति दी है जिनके नाम “बीटा-साइफ्लुथ्रिन, कार्बोफुरन, कौमाट्रेलिल, साइफ्लुथ्रिन, डाइक्लोरवोस, एडिफ़ेनफोस, मेथोमाइल, मोनोक्रोटोफोस, ऑक्सीडेमेटोन-मिथाइल, प्रोपेटैम्फोस, सोडियम साइनाइड, टेफ्लुथ्रिन, ट्रायजोफोस और जिंक फॉस्फाइड” है।
कीटनाशक के दुष्प्रभाव
कीटनाशकों के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं:-
- कीटनाशकों के उपयोग से पक्षियों पर अधिक दुष्प्रभाव होता है। इससे कई पशु पक्षियों की मृत्यु हो जाती है।
- कृषि उद्योग में अधिकतर कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है जिसके कारण जब मनुष्य उस अनाज से बने भोजन को ग्रहण करता है तो भोजन को पचने में समस्या होती है और इससे मनुष्यों को शरीर से संबंधित कई दुष्प्रभाव होते हैं।
- जब किसान समाज में कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं तो उससे अनाज की मात्रा बढ़ जाती है लेकिन अनाज की गुणवत्ता बहुत ही कम हो जाती है।
- कीटनाशकों के उपयोग से किसानों को भी काफी दुष्प्रभाव होता है। किसानों को आंखों संबंधित रोग एवं आंखों से संबंधित परेशानियां आती हैं।
- कीटनाशकों से पेड़-पौधों, मनुष्य एवं सभी प्रकार के जीवो को हानि पहुंचती है। इससे जीवो एवं पेड़-पौधों के प्रजातियां भी खत्म होने लगती हैं।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि सबसे जहरीला कीटनाशक कौन सा है? उम्मीद है कि अब आपको जहरीले कीट नाशक एवं उनके दुष्प्रभावों (vishva ka sarvadhik prasidh kitnashak kaun sa hai) के बारे में जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे।
FAQ
विश्व का प्रसिद्ध कीटनाशक कौन सा है?
ध्रुवीय कीटों को चूसने के लिए नियोनिकोटिनोइड समूह का विश्व प्रसिद्ध कीटनाशक है। यह अपनी असाधारण प्रणालीगत क्रिया द्वारा चूसने वाले कीड़ों को बहुत प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।
कीटनाशक क्या है इसके उपयोग बताएं?
एक कीटनाशक रासायनिक या जैविक पदार्थों का मिश्रण होता है जिसका उपयोग कीड़ों के दुष्प्रभाव को कम करने, मारने या बचाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कृषि के क्षेत्र में पेड़ों और पौधों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।
कीटनाशकों के प्रयोग का कृषि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
कृषि में रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग:-
वे बैक्टीरिया, कवक, वायरस, नेमाटोड, कीड़े, पक्षी… आदि हो सकते हैं। कीड़ों को मारने के लिए उपलब्ध कीटनाशक रासायनिक, प्राकृतिक, जैविक और जैविक हैं। कीटों को मारने और प्रबंधन करने के लिए फसलों के पूरे जीवन चक्र में रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।
कीटनाशक दवा पीने से क्या होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार कीटनाशक मानव शरीर में लिवर, किडनी, फेफड़े और आंतों के लिए बेहद खतरनाक हैं।