दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा है? (sabse Danger Dog)

आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा है।

पूरी दुनिया में कुत्ते अपनी बहादुरी, अपनी चालाकी, तथा अपनी सत्य निष्ठा, और कर्तव्यनिष्ठा के तौर पर जाने जाते हैं। कुत्ते से ज्यादा ईमानदार पशु और किसी को भी नहीं माना जाता है। हालांकि पशुओं में ईमानदारी जन्म से ही भरी होती है। लेकिन फिर भी कुत्तों को सबसे ज्यादा ईमानदार और मैत्रीपूर्ण जानवर का माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि  एक कुत्ता जानलेवा भी हो सकता है? जी हां! कुत्ते बहुत ज्यादा खतरनाक भी हो सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा है, सबसे तेज कुत्ता कौन सा है, सबसे बड़ा कुत्ता कौन सा है, और सबसे समझदार कुत्ता कौन सा है।

तो चलिए शुरू करते हैं-

दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा है?

आज के समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक कुत्ता या कुत्ते की प्रजाति पिटबुल को माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पूरे विश्व में  कुत्ते के द्वारा होने वाले हमलों से मरने वाले लोगों की संख्या का दो तिहाई  हिस्सा पिटबुल के द्वारा ही हमला किये हुए होते है। पिटबुल बेहद ही खतरनाक जानवर होता है। तथा एक बार गुस्सा होने पर यह अपने मालिक की जान भी ले सकता है। यह  20 किलो से लेकर के 30 किलो तक  वजनी हो सकता है। और यह एक घोड़े को भी मार सकता है। इतना ही नहीं बल्कि दो पिटबुल मिलकर के एक चीते की जान भी ले सकते हैं।

दुनिया का सबसे  तेज कुत्ता  कौन सा  है?

कुत्तों की प्रजाति में ग्रेहाउंड को दुनिया की सबसे तेज कुत्ते की प्रजाति कहा जाती है। यह तकरीबन 45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यह तकरीबन 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। यह कुत्तों की प्रजातियों में सबसे तेज प्रजाति है, इनके शरीर का ढांचा काफी पतला होता है। और आकार में बड़े होते हैं लेकिन वजन में थोड़े हलके होते हैं, इसकी वजह से यह बिल्कुल चीते की तरह दौड़ते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता कौन सा है?

इंग्लिश मस्टीफ को दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता माना जाता है। इनका वजन 100 किलो से 142 किलो के मध्य हो सकता है। तथा जब यह खड़े होते हैं तो इनकी ऊंचाई डेढ़ फीट से 3 फीट के मध्य हो सकती है। यह काफी भारी भरकम कुत्ते होते हैं, और   दिखने में भी काफी प्यारे होते हैं।

दुनिया का सबसे सुंदर कुत्ता कौन सा है?

दुनिया का सबसे सुंदर कुत्ता गोल्डन रिट्रीवर होता है। यह दिखने में काफी सुंदर तथा लंबे कानों वाला होता है। इसके लम्बे सुनहरे मखमली बाल होते है। इस कुत्ते की प्रजाति मुख्य तौर पर अमेरिका में पाई जाती है, और यह बिल्कुल भी आक्रामक नहीं होते हैं। बल्कि खेलने में भी सबसे मजेदार कुत्ते होते हैं। बच्चों के लिए यह कुत्ते सबसे अच्छे होते हैं। इसके अलावा साइबेरियन हस्की, लैबराडोर रिट्रीवर, तथा समोएड दुनिया का सबसे सुंदर कुत्ता माना जाता है। हालांकि समोएड को दुनिया का सबसे सुन्दर कुत्ता माना जाता है। यह दिखने में सफेद रंग का और घने बालों वाला कुत्ता होता है, जो बहुत ही प्यारा होता है।

दुनिया का सबसे समझदार कुत्ता कौन सा है?

बॉर्डर कूली को दुनिया का सबसे समझदार कुत्ता माना जाता है। इसे worlds most intelligent dog breed का दर्जा मिला है और इसे विश्व में समझदारी के लिए 131 वी रैंक हासिल हुई है।  यह लगभग 1 आदमी के जितना ही समझदार होता है, और  किसी भी व्यक्ति का सबसे समझदार और  प्यारा कुत्ता बनने की  इसमें सभी खासियत होती है।  यह मुख्य तौर पर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में पाया जाता है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने जाना कि दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता कौन सा होता है। इसी के साथ कुत्तों के बारे में हमने कई अन्य जानकारियां भी हासिल करी। हम आशा करते हैं कि आज का लेख आपके लिए काफी मददगार रहा होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear