नमस्कार दोस्तों, विटामिन हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं, अगर हमारे शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाती है तो हमें काफी बीमारियां हो जाती है इसके अलावा हमें काफी कमजोरी भी आ जाती है। लेकिन दोस्तों आपने कभी सोचा है कि इस विटामिन की खोज किसने की थी।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि विटामिन की खोज किसने की थी तो यह सारी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले है, हम आपको बताएंगे कि विटामिन की खोज किसने की है तथा हमारे शरीर में कितने प्रकार के विटामिन होते हैं।
विटामिन की खोज किसने की है?
विटामिन की खोज हापेकिंस (Hopkins) द्वारा सन 1912 में की गई थी, लेकिन हापेकिंस (Hopkins) ने इन विटामिंस का नामकरण नहीं किया था, विटामिन को विटामिन नाम फंक (Funk) द्वारा दिया गया था तो इसलिए उन्हें भी विटामिन का खोज करता कहा जाता है।
हापेकिंस (Hopkins) द्वारा सन् 1912 में विटामिंस की खोज की गई थी उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए उसके शरीर में पर्याप्त विटामिन होने जरूरी है अगर किसी भी व्यक्ति में विटामिन की कमी होती है तो उसका मतलब है कि उसका शरीर किसी ना किसी तरीके से तो बीमार है। हापेकिंस (Hopkins) ने अपनी खोज के दौरान बताया कि विटामिन मनुष्य कि स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
हापेकिंस (Hopkins) ने मनुष्य शरीर के इतने महत्वपूर्ण भाग विटामिन की खोज की थी यह उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि थी तो उसके सामने में उन्हें सन 1929 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, यह पुरस्कार हापेकिंस (Hopkins) को विटामिन की खोज के लिए दिया गया था।

विटामिन के प्रकार
मनुष्य के शरीर में कुल निम्न प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं।
1. विटामिन ए
विटामिन ए मनुष्य के शरीर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह मनुष्य के शरीर में उसकी कोशिकाओं, त्वचा, बाल आदि के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए को आप मछलियों में प्राप्त कर सकते हैं।
2. विटामिन बी
विटामिन बी हमारे शरीर के पाचन तंत्र को बनाए रखता है इसके अलावा यह हमारी त्वचा और आंखों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। विटामिन बी कि अगर आपके शरीर में कमी आ जाती है तो आपको बेरी बेरी नामक रोग हो जाता है। आप विटामिन बी को अनाज से प्राप्त कर सकते हैं।
3. विटामिन सी
विटामिन सी की मदद से स्कर्वी रोग होता है, यह हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूती प्रदान करता है इसे आप खट्टे फलों से प्राप्त कर सकते हैं।
4. विटामिन डी
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है यह हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है इसके अलावा यह हड्डियों तथा जोड़ों को मजबूत बनाए रखता है विटामिन डी सबसे ज्यादा सूर्य की धूप में पाया जाता है अगर आप सबसे ज्यादा विटामिन डी पाना चाहते हैं तो आपको सुबह 8:00 बजे सूर्य की धूप लेनी चाहिए।
5. विटामिन ई
यह विटामिन हमारे शरीर की एसिड से रक्षा करता है इसके अलावा यह मांसपेशियों तथा लाल रक्त कणिकाओं को मजबूती प्रदान करता है इसे आप अंडे, मछलियों, वनस्पति तेल आदि से प्राप्त कर सकते हैं।
विटामिन का रासायनिक नाम क्या है? | vitamin ke rasayanik naam
विटामिन का नाम | रासायनिक नाम | कमी से रोग |
विटामिन A | रेटिनॉल (रेटिनोल) | रतौंधी |
विटामिन B | थायमिन | बेरी-बेरी |
विटामिन C | एस्कॉर्बिक एसिड | स्कर्वी, मसूड़ों का फूलना |
विटामिन D | कैल्सिफेराल | रिकेट्स |
विटामिन E | टोकोफेराल | जनन शक्ति का कम होना |
विटामिन K | फिलिक्वोनान | रक्त का थक्का न बनना |
हमने क्या सीखा
हमने दोस्तों आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि विटामिन की खोज किसने की थी, इसके अलावा हमने आपको बताया कि विटामिन कितने प्रकार के होते हैं तथा उन सभी विटामिंस का हमारे शरीर में क्या महत्व होता है। सभी विटामिन से हमें कौन से रोग होते हैं तथा हम विटामिंस को कहां से प्राप्त कर सकते हैं इसकी सारी जानकारी हमने आप को इस आर्टिकल के माध्यम से दी है।
उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर करें तथा नीचे कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर दें।
धन्यवाद