1₹ से कम कीमत वाले शेयर 2023 | Best Penny Stock

1₹ से कम कीमत वाले शेयर – शेयर मार्केट में ऐसे बहुत सारे स्टॉक है जिन का दाम एक रुपए से कम है। क्या आप भी ₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 खोज रहे हैं। आज के इस लेख में हम कुछ best penny stock के बारे में आपके साथ जानकारी साझा करने वाले हैं।

इस लेख के माध्यम से आप ₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 के बारे में जानेंगे। यदि आप कुछ निवेश पेनी स्टॉक्स में करना चाहते हैं तो आगे के लेख में आप best penny stock के बारे में जानने वाले हैं। तो चलिए लेख शुरू करते हैं :-

1₹ से कम कीमत वाले शेयर 2023 (Best penny stock)

1 रुपए से कम कीमत वाले शेयर हमने नीचे आपको बताए हैं –

MFL India Ltd

MFL India Ltd का शेयर ₹1 से कम कीमत वाला शेयर है। इस कंपनी का मुख्य बिजनेस logistic और cargo ट्रांसपोर्ट का है। पिछले तीन महीने के रिजल्ट देखें तो इस कंपनी के प्रॉफिट में सुधार देखने को मिला है और यह कंपनी लगातार अपने कर्ज के बोझ को भी कम कर रही है।

इसी वजह से MFL India Ltd के शेयर की कीमत में भी उछाल देखा गया है। आने वाले समय में इस शेयर की कीमत बढ़ाने की उम्मीद की जा सकती है।

Jai Mata glass Ltd

Jai mata glass ltd, glass sector से जुड़ी हुई है। इस कंपनी का मार्केट केपीटलाइजेशन 34.90 cr है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस कंपनी के शेयर की कीमत 3 रुपए के आसपास चल रही है। इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर CM Marwah है।

  • Positive points:-
  • यह कंपनी debt free है।
  • पिछले वित्तीय साल में इसने काफी अच्छा प्रॉफिट कमाया है।
  • इस company के पिछले 5 सालों का ROE 10.36% और ROCE 11.12% रहा है।
  • Negative points:-
  • कंपनी की 3 साल की रेवेन्यू ग्रोथ – 33.80 प्रतिशत है।
  • कंपनी के ऊपर 1.15 करोड़ की कंटिजेंट liability मौजूद है।
  • कंपनी के net sale में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Ramchandra leasing & finance company

ये penny stock भी आपको ₹1 से कम की कीमत पर मिल जाएगा। इसका वर्तमान शेयर प्राइस 0.79 रुपए है। यह कंपनी nbfc है। यह lease business का काम करती है। इस कंपनी का करंट मार्केट कैप 4.04 करोड़ का है। इस कंपनी में 88.49 प्रतिशत की भागीदारी जनता की है।

यह company जिस sector में कंपनी काम कर रही है यहां पर प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है जिसके कारण इस कंपनी की वितीय हालत खराब है। कंपनी के प्रॉफिट में लगातार गिरावट आ रही है और इस कंपनी में 11.50% ही प्रमोटर की भागीदारी है।

Sword edge commercial ltd

यह कंपनी 1885 में स्थापित हुई थी।  इस कंपनी के डायरेक्टर मिस्टर ज्योति श्याम खेतल है। यह कंपनी होलसेल equipment, इलेक्ट्रिक मशीनरी और supply का काम करती है। इस कंपनी के stock की वर्तमान में कीमत 0.87 रुपए है। इस कंपनी का  मार्केट केपीटलाइजेशन 18.90 करोड़ है। इस कंपनी की सभी holding public के पास है।

Positive point:-

  • कंपनी ने अपने कर्ज को काफी हद तक कम कर लिया है।
  • इस कंपनी के liquidity position बहुत ही बढ़िया है।
  • इसका फ्री कैश फ्लो प्रति शेयर 1.15 का है।

Negative Point:-

  • कंपनी का ROE और RoCE खराब है।
  • अभी कंपनी के ऊपर लगभग 14 करोड़ का कर्जा है।

Hit Kit global solutions ltd

यह कंपनी एक आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसका वर्तमान समय में स्टॉक प्राइस 0.78 रुपए के आसपास चल रहा है। मिस्टर कमल अग्रवाल इस कंपनी के सीईओ है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2.89 करोड़ का है। इसकी 90.19% की होल्डिंग पब्लिक के पास है।

इसका positive point यह है कि यह कंपनी virtual debt free है।

इसके negative point यह है कि यह एक loss making company है।

Pazel international Ltd

यह कंपनी फूड पैकिंग, कैफे चैन ऑपरेशन और फूड कैटरिंग से संबंधित काम करती है। इस कंपनी का मार्केट केपीटलाइजेशन 9.51 करोड़ है और इसके शेयर का वर्तमान प्राइस 0.54 है।

Company से जुड़े कुछ बिंदु

  • Virtually यह कंपनी debt free है।
  • इस कंपनी की शानदार liquidity है।
  • इस कंपनी का RoE और RoCE खराब है।
  • इस कंपनी की सेल अच्छी नहीं है।

Shalimar production Ltd

यह कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम करती है। इस कंपनी के डायरेक्टर पंकज कुमार दवे हैं। इस कंपनी के share की कीमत अभी ₹1 के आसपास चल रही है। इस कंपनी का मार्केट केपीटलाइजेशन 106.31 करोड़ है। कंपनी का roe 0.06% और RoCE 0.08 प्रतिशत है।

Positive points:-

  • यह कंपनी debt free हो चुकी है।
  • कंपनी की एक बढ़िया लिक्विडिटी है।

Negative points:-

  • प्रमोटर की होल्डिंग में लगातार गिरावट हो रही है।
  • इस कंपनी की sale पिछले चार-पांच सालों से कम हो रही है।
  • वर्तमान समय में इस कंपनी का share P/E रेशों से अधिक पर ट्रेड कर रहा है।

Gold line international finvest Ltd

गोल्ड लाइन एक फाइनेंस लैंडिंग कंपनी है। कंपनी का मुख्य business इन्वेस्टमेंट है। इस कंपनी ने भारत में और विदेश में मनी मार्केट ऑपरेशन, ट्रेजरी प्रबंधन इत्यादि की फाइनेंशियल एडवाइजरी सेवाएं भी शुरू की है और साथ यह कंपनी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में भी काम करती है। कंपनी का कुल मार्केट केपीटलाइजेशन 26.57 करोड़ का है। इस कंपनी के share की वर्तमान कीमत 0.51 है।

Positive points :-

  • कंपनी लगातार अपनी operating revenue को बढ़ा रही है।
  • पिछले साल 126.21% का शानदार प्रॉफिट ग्रोथ रहा है।

Negative points :-

  • इस कंपनी के पास केवल 6.36 प्रतिशत प्रमोटर की होल्डिंग है।
  • इसका ROE और RoCE poor है।
  • कंपनी high P/E रेशों पर ट्रेड कर रही है।

इसके अलावा भी कुछ कंपनियां है जिनके share की कीमत ₹1 से कम है उनके नाम इस प्रकार से है :-

  • Quest financial services ltd
  • Devhari exports (India) Ltd
  • MPS infotecnics Ltd
  • Empower India Ltd
  • Sturdy Industries Ltd.
  • Apalaya creation Ltd.
  • Solis Marketing Ltd.

Multibagger stocks below 1 rs

  • NCL research and financial services ltd
  • Yamini investment company Ltd
  • ARC finance
  • Sun retail
  • GTL infrastructure Ltd

क्या आपको ₹1 वाले शेयर खरीदने चाहिए?

पेनी स्टॉक में लिक्विडिटी की मात्रा काफी कम होती है अर्थात इनकी खरीदारी और बिकवाली काफी कम रहती है। अगर आप ऐसे शेयर खरीद लेते हैं तो लिक्विडिटी कम होने की वजह से आप खरीदे हुए share को बेच नहीं पाएंगे।

पेनी स्टॉक वाली कंपनियों के पास प्रमोटर नहीं होते अर्थात प्रमोटर को कंपनी में विश्वास नहीं है तो शेयर होल्डर को कैसे हो सकता है। कंपनी के फाइनेंसियल कंडीशन अच्छी नहीं है तो आने वाले समय में कंपनी servive नहीं कर पाएगी।

इन्हें भी पढ़े –

यह कुछ बिंदु है जिनको ध्यान में रखते हुए हम आपको सलाह देना चाहेंगे कि आप पेनी स्टॉक में बिल्कुल भी निवेश न करें। यदि किसी कंपनी का आपको बिजनेस मॉडल मजबूत लगता है तभी निवेश करें। पेनी स्टॉक में पैसा कमाने की गुंजाइश कम ही होती है।

FAQ’s

Q.1 एक रुपए से कम कीमत वाली शेयर क्यों नहीं खरीदने चाहिए?

Ans. कमजोर वितीय हालत, कम लिक्विडिटी, कंपनी के डिफॉल्ट करने की संभावनाएं इत्यादि होने की वजह से ₹1 से कम कीमत वाले share नहीं खरीदने चाहिए।

Q.2 best penny stock 2023 कौन कौन से है?

Ans. उपर के लेख मे कुछ best penny stock और multibagger stock बताए गए हैं। अत: आप ऊपर दिए गए लेख को पढ़े।

Q.3 penny stock क्या होते हैं?

Ans. ऐसे स्टॉक जिनकी कीमत 10rs से कम होती है, penny stock कहलाते हैं। इन shares की कीमत एक रुपए से भी कम हो सकती है। कुछ penny stock के नाम ऊपर के blog मे भी दिये गए हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, आपने इस लेख के माध्यम से 1₹ से कम कीमत वाले शेयर 2023 के बारे में जाना है।  इसके अलावा आपने Best penny stock के बारे में भी जाना है। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। ऊपर दिया गया लेख आपको कैसा लगा यह भी हमें नीचे कमेंट सेक्शन के माध्यम से जरूर बताएं। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट के पूछ सकते हैं।

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear