EBITDA क्या होता हैं | EBITDA से चुने क्वॉलिटी स्टॉक

EBITDA क्या होता हैं – जब भी हम किसी स्टॉक का fundamental analysis करते हैं तो हम अनेक पैरामीटर को देखते हैं जैसे कि profit and loss, p/e ratio, cash flow statement इत्यादि। इन्हीं महत्वपूर्ण पैरामीटर में से एक EBITDA भी है। क्या आप जानते हैं कि EBITDA क्या होता हैं। EBITDA से चुने क्वॉलिटी स्टॉक

अगर आप लंबे समय के लिए fundamentally strong कंपनी का चुनाव करना चाहते हैं तो EBITDA के आधार पर valuation करना बहुत जरूरी होता है। तो आईए जानते हैं कि EBITDA क्या होता हैं और EBITDA से क्वॉलिटी स्टॉक कैसे चुने?

EBITDA क्या होता हैं? (EBITDA meaning in Hindi)

EBITDA की full form earning before interest tax depreciation and amortization होता है।

  • E- earning
  • B- before
  • I- interest
  • T- tax
  • D- depreciation and
  • A- amortization

EBITDA वह प्रॉफिट होता है जो कंपनी interest, tax, depreciation और amortization को घटाने से पहले कमाती है। यह किसी भी कंपनी का operation level का प्रॉफिट होता है।

EBITDA के घटक

  • Earning

कंपनी की वह कमाई होती है जो सभी operational expenditure निकालने के बाद निकाल कर आती है।

  • Interest

यदि कंपनी ने आर्थिक मजबूती के लिए कोई लोन ले रखा है तो उसे ब्याज का भुगतान करना भी अनिवार्य होता है।

  • Tax

कंपनी के द्वारा सरकार को दिए जाने वाला पैसा टैक्स की कैटेगरी में आता है।

  • Deprecation

किसी भी asset की कीमत समय के साथ कम होती रहती है या फिर टूट फुट होने के कारण वैल्यू घट जाती है। हर कंपनी के सभी asset की कीमत हर साल deprecation की वजह से कम हो जाती है जो कंपनी के प्रॉफिट में से घटाया जाता है।

  • Amortization

Amortization meaning in EBITDA एक accounting तकनीक होती है जो एक fix time period में किसी लोन को या intangible asset को कम करने के लिए प्रयोग की जाती है। Amortization depreciation के समान होता है।

EBITDA को calculate कैसे करते हैं?

हर कंपनी की financial statements में EBITDA देखने को मिल जाता है। आईये एक उदाहरण की मदद से समझते है कि EBITDA को कैलकुलेट कैसे किया जाता है :-

मान लीजिए एक कंपनी का 1 साल का नेट प्रॉफिट ₹100 है। उसमें इंटरेस्ट ₹10, टैक्स ₹20, deprecation और अमोरटाइजेशन ₹20 है तो उसका –

EBITDA = 100 + 10 + 20 + 20 = 150

EBITDA  मार्जिन क्या होता है?

EBITDAmargin प्रतिशत के रूप में EBITDAके margin को दर्शाती है। EBITDA मार्जिन कंपनी की कुल sales की मदद से निकाला जाता है। यह ratio बताता है कि EBITDA मार्जिन कुल बिक्री का कितना प्रतिशत है।

Example : –

EBITDA = 150

Sales = 500

EBITDA margin = 150 / 500 *100 = 30%

EBITDAमार्जिन जितना अधिक होता है उतना ही अच्छा माना जाता है।

EBITDA का use कैसे करे? (EBITDA से क्वालिटी स्टॉक कैसे चुने)

  1. EBITDA से चुने क्वालिटी स्टॉक

EBITDAआप को बताता है कि कंपनी के द्वारा लिया हुआ कर्जा कंपनी वापस कर सकती है या नहीं। जैसे किसी कंपनी का EBITDA₹100 है तो उसका tax, deprecation ₹50 है और उसके interest ₹20 है। यहां पर EBITDA₹100 है और interest केवल ₹20 है अर्थात कंपनी अपने ब्याज को चुकाने में सक्षम नजर आती है।

अब मान लीजिये कि कंपनी का केवल ₹20 होता और उसका interest ₹30 होता है। तो यह साफ-साफ नजर आता की कंपनी अपने ऋण को चुकाने में सक्षम नहीं है। EBITDA जितना अधिक होगा उतना ही बेहतर माना जाता है और यह आपको बढ़िया क्वालिटी के स्टॉक चुनने में मदद करता है।

  1. EBITDA को  enterprises value से भी तुलना की जाती है।
  1. EBITDA  कंपनी के real cash flow को दर्शाता है जो active operation के माध्यम से generate होता है।
  1. EBITDA की मदद से price को जज किया जाता है। यह ratio जितना कम होता है उतना अच्छा माना जाता है।
  1. समान companies को EBITDAकेआधार परevaluate किया जा सकता है।

EBITDA के लाभ

  • यह business के विकास और इसके परिचालन model कितना प्रभावी है इसके लिए एक अवलोकन प्रदान करता है।
  • यह कंपनी के cash flow की रियल वैल्यू को दर्शाता है।
  • जब कोई कंपनी की बिक्री होती है तो उसका कर्जा स्थानांतरित नहीं होता है इसीलिए कंपनी को कैसे फाइनेंस किया गया है इस पर आमतौर पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

EBITDA के नुकसान

  • इससे कंपनी की असली कमाई का पता नहीं चलता।
  • कई कंपनियां अपने गलत finance निर्णय को छिपाने के लिए EBITDAका प्रयोग करती है।
  • किसी कंपनी को स्टीक तरीके से value करने के लिए EBITDA का प्रयोग किया जाता है।

FAQ’s

Q. 1 EBITDA की फुल फॉर्म क्या होता है?

Ans. Earning before interest tax depreciation and amorticompanyzation

Q. 2 एक कंपनी के EBITDA और नेट प्रॉफिट के बीच में क्या अंतर होता है?

Ans. EBITDAकिसी  के operational profit को कहा जाता है और company का net profit EBITDA को घटाने के बाद निकलता है।

Q3 EBITDA margin कितना होता है?

Ans. वैसे तुम इसका कोई standard नहीं है परंतु अगर यह 10% से कम हो तो अच्छा माना जाता है।

Q. 4 EBIT full form क्या होती है?

Ans. Earning before interest and taxes

इन्हें भी पढ़े –

निष्कर्ष

दोस्तों, आपने इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि EBITDA क्या होता हैं, और EBITDA से क्वॉलिटी स्टॉक कैसे चुने। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। इस लेख को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाइए ताकि उन्हें भी EBITDA से क्वालिटी स्टॉक चुनने में आसानी हो।

यदि आपके मन में कोई भी प्रश्न है या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर के जरुर बताएं। 

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear