विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं उनके नाम?

द्वीप एक विशाल जमीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं यह आकर में काफी बड़ा होता हैं। जैसे – दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अंटार्कटिका और अफ्रीका महाद्वीप।

विश्व मे 7 महाद्वीप है जिनके नाम निम्नलिखित है –

1.एशिया महाद्वीप
2.अफ्रीका महाद्वीप
3.उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
4.दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप
5.अंटार्कटिका महाद्वीप
6.यूरोप महाद्वीप
7.ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

1. एशिया महाद्वीप

एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है । यह उत्तर में उत्तरीय ध्रुव महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप में कुल 48 देश है । जनसंख्या की दृष्टि से यह सबसे बड़ा महाद्वीप है और इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 44,579,000वर्ग किलोमीटर है। इस महाद्वीप में दुनिया के लगभग सभी धर्मों ( हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, यहूदी, ताओ, जैन आदि ) के लोग एशिया की धरती पर रहते है। इतना ही नहीं एक दूसरे से बात करने के लिए एशिया में लगभग 2200 भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। बाकी महाद्वीपों से ज्यादा आबादी इस महाद्वीप पर बसती है। इसका कारण यह भी है कि दुनिया में बसने वाली पहली सभ्यताएं यहीं पर हुयी हैं।

2. अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया के पश्चात् विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसे अंध महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व के सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप है । इसमे कुल 54 देश है । अफ्रीका महाद्वीप का लगभग एक तिहाई हिस्सा मरुस्थल है। उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप में फैला सहारा मरुस्थल संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है। दक्षिणी अफ्रीका में फैला कालाहारी मरुस्थल दूसरा मुख्य मरुस्थल है। विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी इसी महाद्वीप में बहती है।

3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ईस्वी में कोलम्बस द्वारा की गयी थी इसलिये इसे नई दुनिया भी कहा जाता है। कोलम्बस एक नाविका था जो भारत की खोज के लिये निकला था। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिन्ले 6194 मीटर ऊँचा, अलास्का में है यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किमी है तथा इस महाद्वीप में कुल 23 देश है।

4.दक्षिण अमेरिका महद्वीप

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के विस्तार कोलम्बिया से टिएरा डेल फ्युगो द्वीप तक है । इस महाद्वीप में कुल 13 देश है । ब्रजील इस महाद्वीप के सबसे बड़ा देश है । इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किमी है । 2016 के आंकड़ो के अनुसार इस महाद्वीप की कुल जनसंख्या 42.25 करोड़ है।

5.अंटार्कटिका महाद्वीप

अंटार्कटिका महाद्वीप सातों महाद्वीपों में से सबसे ठंडा महाद्वीप है। अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव है। यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी है।

6. यूरोप महाद्वीप

यूरोप विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है । यूरोप और एशिया एक ही भू भाग पर है जिसे यूरेशिया कहा जाता है । इस महाद्वीप में कुल 46 देश है इसका क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किमी है ।

7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है। यह दक्षिणी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके बीच से गुजरती है। इसकी खोज एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक ने की थी। इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 8,486,460 वर्ग किलोमीटर है । और जनसँख्या लगभग 4 करोड़ 33 लाख है।

Also Read: Designation को हिंदी में क्या कहते हैं?

महाद्वीपो के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

सबसे बड़ा महाद्वीप “एशिया महाद्वीप” है।

सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

सबसे छोटा महाद्वीप “ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप” है।

सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन सा है?

सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप “एशिया महाद्वीप” है।

न्यूनतम जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन सा है?

न्यूनतम जनसंख्या वाला महाद्वीप “ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप” है।