रेडियो का आविष्कार किसने और कब किया था?

हम पहले के समय में गाने या न्यूज़ रेडियो पर सुना करते थे। क्योंकि टीवी से भी पहले रेडियो का आविष्कार हो गया था और आज भी रेडियो काफी चलन में है। क्योंकि आज भी कई लोग रेडियो के माध्यम से गाने सुनना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेडियो का आविष्कार किसने, कब और कैसे किया था? (radio ka aavishkar kisne kiya hai) यदि नहीं तो आज का यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

क्योंकि आज के इस लेख में हम रेडियो के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं और जानने वाले हैं कि रेडियो का आविष्कार कब हुआ और किसने किया? (bharat mein radio prasaran ki shuruaat kab hui) तो आइए आर्टिकल को शुरू करें।

रेडियो का आविष्कार किसने किया?

रेडियो का आविष्कार गूल्येलमो मार्कोनी (Guglielmo Marconi) ने किया था। तो कई लोग जो यह प्रश्न पूछते हैं कि रेडियो का आविष्कारक कौन था तो इसका उत्तर भी यही होगा कि गूल्येलमो मार्कोनी को ही रेडियो का अविष्कारक माना जाता है।

जब टीवी का आविष्कार नहीं हुआ था तब मनोरंजन का प्रमुख साधन रेडियो ही था। क्योंकि रेडियो पर लोग गाना सुनते थे न्यूज़ सुनते थे और साथ ही मैच की कमेंट्री भी रेडियो पर ही सुना करते थे।

ऐसे तो गूल्येलमो मार्कोनी को ही रेडियो का प्रमुख आविष्कारक माना जाता है परंतु प्रमुख लोग भी हैं जिन्होंने इसे और बेहतर करने में सपने सहायता करी है जैसे Reginald Fessenden और William Dubilier।

रेडियो का आविष्कार कब हुआ?

radio ka invention kisne kiya
सबसे पहले रेडियो का आविष्कार किसने किया | radio ka avishkar kisne kiya tha

रेडियो का आविष्कार की अवधि में दो तर्क सामने आते हैं। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जाता है कि मार्कोनी ने रेडियो का आविष्कार 1990 में किया था परंतु वही US Patent records के अनुसार,“यह माना जाता है कि मार्कोनी ने 1896 में रेडियो का आविष्कार किया था।

1896 की बात इसलिए कही जाती है क्योंकि इसी साल मार्कोनी ने अधिकारिक तौर पर रेडियो के लिए पेटेंट लिया था। इसलिए ऑफिशियल यही माना जाता है कि गूल्येलमो मार्कोनी ने रेडियो का आविष्कार 1896 में किया।

रेडियो का आविष्कार कैसे हुआ?

दरअसल रेडियो के अविष्कार के पीछे कुछ लंबा इतिहास है। 1880 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग की खोज हुई थी और इसके ऊपर किताब भी बनाई गई थी। इस किताब में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग की खोज से संबंधित कुछ विफल खोजों के बारे में भी जानकारी दी गई थी।

ऐसे तो कई लोगों ने यह किताब पढ़ी थी परंतु एक जगदीश चंद्र बसु थे जिन्होंने इस किताब को पढ़कर इससे एक नई खोज करने की सोची। जगदीश चंद्र बसु ने उस समय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के आधार पर एक उपकरण बनाया था।

उस उपकरण के माध्यम से उन्होंने एक साइंस शो के दौरान दूर रखी घंटी को बजा कर दिखाया था। अब इसी उपकरण के प्रयोग से मार्कोनी को रेडियो का आविष्कार करने की बात सूझी।

इसके बाद से ही मार्कोनी रेडियो के अविष्कार में लग गए और 1890 में उन्होंने सफल रेडियो का आविष्कार किया। परंतु यहां पर भी अभी उनकी खोज को कोई नाम नहीं मिला था यानी कि रेडियो नाम और समय नहीं रखा गया था।

इसकी खोज के बाद 1900 में Reginald Fessenden ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों और रेडियो के माध्यम से 1.6 किलोमीटर की दूरी पर एक ऑडियो भेजी थी। जिससे कि रेडियो को और भी अपडेट किया गया।

इसके कुछ समय बाद 1906 में क्रिसमस इव ने एक रेडियो ब्रॉडकास्ट किया और यह दुनिया के पहले रेडियो ब्रॉडकास्ट करने वाले व्यक्ति बन गए। अब 1910 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम को एक नाम दिया गया और उसका नाम रेडियो रखा गया। इस तरह से रेडियो की खोज की गई और इससे कई अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल किया जाने लगा।

तो इस तरह से भले ही गूगल पर Who invented radio सर्च करने पर 3 साइंटिस्ट का नाम आता है परंतु इसके मुख्य अविष्कारक गूल्येलमो मार्कोनी ही है।

भारत में रेडियो का आविष्कार कब हुआ था?

भारत में रेडियो पहली बार 1920 में आया था। यानी कि यहां पर हम यह नहीं कह सकते कि रेडियो का आविष्कार कब हुआ था क्योंकि रेडियो का आविष्कार 1896 में ही हो चुका था। परंतु अगर हम भारत की बात करें तो भारत में 1920 में ही सबसे पहली बार रेडियो का प्रसारण हुआ था। और 1923 में एक रेडियो क्लब से पहला कार्यक्रम रेडियो पर शुरू किया गया था।

फिर उसके बाद 1927 में जाकर मुंबई और कोलकाता से दो निजी ट्रांसमीटरों के द्वारा रेडियो का प्रसारण शुरू किया गया।

अब अगर हम बात करें कि रेडियो स्टेशन किस शहर में बना था तो भारत में सबसे पहला रेडियो स्टेशन मुंबई और कोलकाता में ही सरकारी रेडियो स्टेशन के नाम से बनाया गया था। और 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब इसका नाम ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी रख दिया गया।

Also read:

निष्कर्ष

आशा है या आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया हुआ इस आर्टिकल में हमने बताया (रेडियो का आविष्कार किसने किया था | radio ka invention kisne kiya) के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के साथ भी Share कर सकते हैं अगर आपको कोई भी Question हो तो आप हमें Comment कर सकते हैं हम आपका जवाब देने की कोशिश करेंगे।

FAQ

भारत में रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया?

इस कंपनी का पहला प्रसारण 23 जुलाई 1927 को मुंबई से हुआ था। इसका प्रसारण इंडिया ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने किया था। मुंबई रेडियो स्टेशन का उद्घाटन तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने किया था।

भारत में पहला रेडियो कब हुआ था?

जून 1923 में, बॉम्बे के रेडियो क्लब ने देश में पहली बार प्रसारण किया। तेरह साल बाद AIR (ऑल इंडिया रेडियो) तब भारतीय प्रसारण सेवा के रूप में जाना जाता था, अस्तित्व में आया।

भारत का पहला रेडियो स्टेशन कौन सा था?

जून 1923 में, बॉम्बे के रेडियो क्लब ने देश में पहली बार प्रसारण किया। पांच महीने बाद, कलकत्ता रेडियो क्लब की स्थापना हुई। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) 23 जुलाई, 1927 को अस्तित्व में आई, लेकिन तीन साल से कम समय के बाद ही इसका परिसमापन हो गया।

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear