UPSC क्या होता है? और यूपीएससी के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में यूपीएससी के अध्यक्ष के बारे में बताने वाले हैं। हम में से बहुत सारे लोगों को यूपीएससी के अध्यक्ष के बारे में नहीं पता होगा अगर आप सभी लोगों को भी यूपीएससी के अध्यक्ष कौन है? के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं:-

यूपीएससी क्या होता है? (Upsc kya hai in hindi)

यूपीएससी का पूरा नाम (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) होता है .इसको हिंदी में लोक संघ सेवा आयोग के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के संविधान द्वारा स्थापित की गई एक ऐसी संस्था है जिसमें भारत सरकार के लोक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाएं कराई जाती हैं। 1 अक्टूबर सन 1926 को पहला लोक संघ सेवा आयोग का स्थापना हुआ था। इस आयोग का मुख्य कार्य केंद्र तथा राज्य के लिए विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए व्यक्तियों का चयन करना होता है।

यूपीएससी के सदस्यों का चुनाव कैसे किया जाता है? (upsc ke sadasyon ka chunav kaise hota hai in hindi)

लोक संघ सेवा आयोग के सदस्यों का चुनाव भारत के राष्ट्रपति द्वारा चुना (नियुक्त ) किया जाता है। जो भी सदस्य चुने जाते हैं उनका अनुभव कम से कम 10 वर्ष तक का होना चाहिए। यूपीएससी के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष तक का होता है। यूपीएससी के सदस्य अपना इस्तीफा कभी भी राष्ट्रपति को दे सकते हैं। और अगर कोई भी सदस्य अवैध कार्य करते हुए पकड़ा गया तो उसे राष्ट्रपति कभी भी बर्खास्त कर सकता है।

यूपीएससी का मुख्यालय कहां पर स्थित है? (upsc ka mukhyalay kha sthit hai in hindi)

upsc ka naya adhyaksh

यूपीएससी लोक संघ सेवा आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली के धौलपुर में स्थित है। यह जगह इंडिया गेट के बगल में शाहजहां रोड पर स्थित है। जब नई दिल्ली का निर्माण सन 1920 में हो रहा था उसी समय इसका भी निर्माण हुआ था।

यूपीएससी के अध्यक्ष कौन हैं? (upsc ka adhyaksh kaun hai vartman mein)

वर्तमान समय में यूपीएससी के अध्यक्ष “मनोज सोनी” है। इनको 5 अप्रैल 2022 को यूपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इनका कार्यकाल 5 अप्रैल 2022 से 27 जून 2023 तक चलेगा। यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी के स्थान पर मनोज सोनी जी को वर्तमान अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। मनोज सोनी जी ने यूपीएससी के अध्यक्ष बनने से पहले दो विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्य किया है।

सन् 1926 से अब तक के यूपीएससी अध्यक्षो के नाम:-

सन् 1926 से अब तक के जितने भी यूपीएससी के अध्यक्ष हुए है उन सभी के नाम और उनका कार्यकाल का समय निम्न है:-

अध्यक्षो के नाम अध्यक्षो के कार्यकाल का समय
सर रोस बार्कर 1926 से 1932 तक अध्यक्ष के रूप में रहे
सर डेविड पेट्री अगस्त 1932 से 1936 तक अध्यक्ष के रूप में रहे
सर आयरे गोर्डन 1937 से 1942 तक अध्यक्ष के रूप में रहे
सर एफ. डब्ल्यू. राबर्टसन 1942 से 1947 तक
श्री एच. के. कृपलानी 1 अप्रैल 1947 से 13 जनवरी 1949 तक अध्यक्ष रहे
श्री आर. एन. बनर्जी 14 जनवरी 1949 से 09 मई 1955 तक अध्यक्ष रहे
श्री एन. गोविंदराजन 10 मई 1955 से 09 दिसंबर 1955 तक अध्यक्ष रहे
श्री वी. एस. हेजमाड़ी 10 दिसंबर 1955 से 09 दिसंबर 1961 तक अध्यक्ष रहे
श्री बी. एन. झा 11 दिसंबर 1961 से 22 फरवरी 1967 तक अध्यक्ष रहे
श्री के. आर. दामले 18 अप्रैल 1967 से 02 मार्च 1971 तक अध्यक्ष रहे
श्री आर. सी. एस. सरकार 11 मई 1971 से 01 फरवरी 1973 तक अध्यक्ष रहे
डॉ. ए. आर. किदवई 05 फरवरी 1973 से 04 फरवरी 1979 तक अध्यक्ष रहे
डॉ. एम. एल. शहारे 16 फरवरी 1979 से 16 फरवरी 1985 तक अध्यक्ष रहे
श्री एच. के. एल. कपूर 18 फरवरी 1985 से 05 मार्च 1990 तक अध्यक्ष रहे
श्री जे.पी. गुप्ता 05 मार्च 1990 से 02 जून 1992 तक अध्यक्ष रहे
श्रीमती आर.एम. बाथ्यू (खरबुली) 23 सितंबर 1992 से 23 अगस्त 1996 तक अध्यक्ष रहे
श्री एस.जे.एस. छतवाल 23 अगस्त 1996 से 30 सितंबर 1996 तक अध्यक्ष रहे
श्री जे.एम. कुरैशी 30 सितंबर 1996 से 11 दिसंबर 1998 तक अध्यक्ष रहे
ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सुरिंदर नाथ 11 दिसंबर 1998 से 25 जून 2002 तक अध्यक्ष रहे
श्री पी.सी. होता  25 जून 2002 से 08 सितंबर 2003 तक अध्यक्ष रहे
श्री माता प्रसाद 08 सितंबर 2003 से 04 जनवरी 2005 तक अध्यक्ष रहे
डॉ. एस.आर. हाशिम 04 जनवरी 2005 से 01 अप्रैल 2006 तक
श्री गुरबचन जगत 01 अप्रैल 2006 से 30 जून 2007 तक अध्यक्ष रहे
श्री सुबीर दत्ता 30 जून 2007 से 16 अगस्त 2008 तक अध्यक्ष रहे
प्रोफेसर डीपी अग्रवाल 16 अगस्त 2008 से 16 अगस्त 2014 तक अध्यक्ष रहे
रजनी राज़दान 16 अगस्त 2014 से 22 नवंबर 2014 तक अध्यक्ष रहे
दीपक गुप्ता 22 नवंबर 2014 से 20 सितंबर 2016 तक अध्यक्ष रहे
श्रीमती अल्का सिरोही 21 सितंबर 2016 से 03 जनवरी 2017 तक अध्यक्ष रहे
प्रो. डेविड आर. सिम्लिह 04 जनवरी 2017 से 21 जनवरी 2018 तक अध्यक्ष रहे
विनय मित्तल 22 जनवरी 2018 से 19 जून 2018 तक अध्यक्ष रहे
अरविंद सक्सेना 20 जून 2018-06 अगस्त 2020 तक अध्यक्ष रहे
प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी 07 अगस्त 2020- 4 अप्रैल 2022 तक अध्यक्ष रहे
डॉ. मनोज सोनी 05 अप्रैल 2022- वर्तमान में है

Also read:

काली मिटटी का दूसरा नाम क्या है? मिश्रण किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, विशेषताएं,और उदाहरण
दुनिया में सबसे बड़ी दूरबीन कौन सी है? वास्तविक संख्या किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और उदाहरण
सेब में कौन सा अम्ल पाया जाता है? धातु किसे कहते हैं? धातु के परिभाषा, प्रकार, गुण एवं उपयोग

निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गई सारी जानकारी यूपीएससी के अध्यक्ष कौन है? आपको पसंद आई होगी। अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप बिना कुछ सोचे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

HomepageClick Hear
GeneralClick Hear
TechnologyClick Hear
Share MarketClick Hear
BiographyClick Hear